- नगर पालिका की टीम ने किया औचक निरीक्षण, खामियां पाई जाने पर कार्यवाही
सारनी। नगर पालिका परिषद सारनी द्वारा भीषण गर्मी के दौरान आम लोगों को शीतल पेयजल उपलब्ध करने प्याऊ लगवाये गए हैं। शिकायत के बाद नगर पालिका की टीम ने प्याऊ का निरीक्षण किया। कई प्याऊ में खामियां पाई गई। 39 मटके खाली/कम मिले जबकि 7 स्थानों पर मानवसेवी नहीं मिले। नगर पालिका ने ठेकेदार को ₹ 6575 का कटौत्रा नोटिस जारी किया है।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने बताया कि 7 एवं 8 जून को निरीक्षण के दौरान वार्ड क्र. 01 शनि मंदिर सारनी, बजरंग मंदिर पाथाखेड़ा, पाथाखेडा चौकी, ए.बी.टाईप के कोने में वार्ड क्रं. 23, पोस्ट ऑफिस सारनी, वार्ड क्रं.1 आवास परिसर के पास, कन्या स्कूल वार्ड क्र. 04, यूनियन बैंक सारनी, शोभापुर बस स्टाप के पास, ऑफिसर्स क्लाब शोभापुर, एस.बी.आई. चौक शोभापुर, स्थित प्याऊ पर कुल 30 मटके कम पाए गये एवं वार्ड क्रं. 19 पाथाखेड़ा मस्जिद चौक, यूनियन बैंक सारनी, आफिसर्स क्लब शोभापुर, एस.बी.आई. चौक शोभापुर, शिव मंदिर सारनी, प्रधानमंत्री आवास योजना सारनी, में स्थित प्याऊ में मानसेवी समय दोपहर 02:00 बजे अनुपस्थित थे। तथा पाथाखेड़ा चौपाटी, पाथाखेडा मस्जिद चौक, एबी टाईप के कोने में, स्थित प्याऊ के मटकों में पानी नहीं था। निरीक्षण के दौरान कुल 39 नग मटके खाली एवं 7 प्याऊ में मानसेवी अनुपस्थित जाये जाने के कारण कुल राशि रु. 6575/- की कटौत्रा मे. वेदांत इंटरप्राइजेस सारनी के देयक से की जाएगी।
+ There are no comments
Add yours